शून्‍यालाप

दोस्‍तों, जिन्‍दगी एक पहेली है। तमाम क्षणों में हम-आप सिर्फ अकेले में खुद से कुछ बातें करते हैं, कुछ सवाल-जवाब उभरते हैं... आप सबके उन क्षणों को कैद कर आपके सामने पहुंचाने का एक कोशिश है यह ब्‍लाग... आप खुद भी इस शून्‍यालाप में अपने लोगों की प्रतिक्रियायें प्राप्‍त कर सकते हैं.. इसके लिए हमें ई-मेल से प्रविष्टियां भेजिए.. हम उन्‍हें हूबहू छाप कर खुश होंगे.. फिर देरी क्‍यों छेडिए कोई तरंग.. आपका नाम हम तभी छापेंगे..जब आप चाहेंगे।

Wednesday, March 12, 2008

Me Says wants to chat

-----------------------------------------------------------------------

Me Says wants to stay in better touch using some of Google's coolest new
products.

If you already have Gmail or Google Talk, visit:
http://mail.google.com/mail/b-eb50e6ed9c-f815d35245-12dfbefa28b0c7d1
You'll need to click this link to be able to chat with Me Says.

To get Gmail - a free email account from Google with over 2,800 megabytes of
storage - and chat with Me Says, visit:
http://mail.google.com/mail/a-eb50e6ed9c-f815d35245-5b8598be76

Gmail offers:
- Instant messaging right inside Gmail
- Powerful spam protection
- Built-in search for finding your messages and a helpful way of organizing
emails into "conversations"
- No pop-up ads or untargeted banners - just text ads and related information
that are relevant to the content of your messages

All this, and its yours for free. But wait, there's more! By opening a Gmail
account, you also get access to Google Talk, Google's instant messaging
service:

http://www.google.com/talk/

Google Talk offers:
- Web-based chat that you can use anywhere, without a download
- A contact list that's synchronized with your Gmail account
- Free, high quality PC-to-PC voice calls when you download the Google Talk
client

Gmail and Google Talk are still in beta. We're working hard to add new features
and make improvements, so we might also ask for your comments and suggestions
periodically. We appreciate your help in making our products even better!

Thanks,
The Google Team

To learn more about Gmail and Google Talk, visit:
http://mail.google.com/mail/help/about.html
http://www.google.com/talk/about.html

(If clicking the URLs in this message does not work, copy and paste them into
the address bar of your browser).

Tuesday, March 4, 2008

खुदा के लिए

दोस्‍तों, इस दुनिया में कितना कुछ खुदा के लिए हो रहा है। अब मैं, यह सोचने के लिए मजबूर हो रहा हूं कि आदमी खुद के लिए आखिर क्‍यों चिन्तित नहीं होता। अब, देखिए... आज सुबह ही बात हो रही थी एक महिला से। कही कुल्‍लू मनाली का कोई आर्गनाइजेशन अनाथ बच्‍चों के लिए कुछ काम कर रहा है। मुझसे कहा उन्‍होंने कि एक अच्‍छा काम है.. आप भी उस आर्गनाइजेशन से जुड़ जाइये। अब एक तो पता नहीं क्‍यों आर्गनाइजेशन के नाम से मुझे चिढ़ क्‍यों है। दूसरे.. कह दूं क्‍या.. मुझसे यह पुण्‍य-वुण्‍य अच्‍छा नहीं लगता। आखिर ये भी तो बांधता ही है। खुद की खबर ही नहीं...दुनिया का ठेका लिये पड़े हैं... और एक पते की बात आपसे कहूं ऐसे ही पुण्‍यकामी लोगों ने समाज को बहुत आहत भी किया है। फिलहाल, बात करने को तो मैं उन सज्‍जन से बात करूंगा...तब किसी नजरिए पर पहुंचूंगा...अब अभी जो दिल में है, आपसे कह दे रहा हूं। जब 'उसी' का जहूर हर जगह रौशन है..तो टोली बनाकर पुण्‍य करने की क्‍या जरूरत है। राजा नृग पुण्‍य के चक्‍कर में पड़े..गि‍रगिट नहीं बनना पड़ा क्‍या। और दोस्‍तों, कहीं ऐसा तो नहीं.. कि आप आज किसी को भीख दें... कल को आपको भीख मांगने का अनुभव प्राप्‍त करने का अवसर प्रकृति उपलब्‍ध कराये। देखिए, परमात्‍मा की करुणा सर्वत्र व्‍याप्‍त है। वह हर व्‍यक्ति के हृदय में बैठकर उसकी आंखों से आपको झांक रहा है। 'आपको' भी कहा तो गलत कहा. खुद अपने आप को झांक रहा है.. और जो भी फिलवक्‍त मुनासिब है.. सब उसकी पकड़ में है। इसलिए बाहर से कृत्रिम रूप से कोई भी उपक्रम आपको प्रकृति से मिलने वाला छलावा हो सकता है। आखिर आपका सतोगुण भी तो कम छलिया नहीं है। आज घर से आफिस के लिए टेम्‍पो पर सवार हुआ तो एक घटना घटी.. मगर फिर कभी याद आया तो जिक्र करूंगा। अभी देर हो रही है।
 

बमुश्किल तमाम

दोस्‍तों, अब इस ब्‍लाग को लेकर क्‍या कहूं... बस यूं ही दिल में आया शुरू कर दिया। फिर नाम रखना था... सो रख दिया शून्‍यालाप। सोचा है, इस ब्‍लाग पर मेरे अपने खुद के साथ की गयी बातचीत बस पोस्‍ट होती जायेगी। इसमें कोई बनावट या बुनावट नहीं। सोचा तो यह है कि ब्‍लाग पर मैं कुछ भी लिखूंगा.. थोड़ा या ज्‍यादा.. जैसा जो दिल आयेगा.. बस लिखता जाउंगा। अक्‍सर हमलोग क्‍या होता कि अपने आपसे अकेले में बात करते हैं, जहां किसी और पहरा नहीं होता। और, इस बातचीत में मन की अनेक संकरी गलियों से गुजरते हुए हम कभी उस जगह पर खुद को अकेले खड़ा पाते हैं... जहां सारी कायनात हमसे मुखातिब होती है। कभी खुद को लेकर हम वहम के भी शिकार होते हैं.. तो कभी हमारे भीतर रोशनी आंखे मलती हुए प्रतीत होती है। यह जिन्‍दगी भी क्‍या है एक अंधेरी सुरंग है.. जहां हम एक दूसरे को टटोलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कुछ के कदम थोड़ा सधे हुए और कुछ लड़खड़ाते हुए... इस बात पर 'दाग साहब' का एक शेर याद आया- है तो सस्‍ता सा..मगर शायद आपको पसन्‍द ही आ जाये। वैसे मैं खुद इस शेर को बहुत मुफीद मानता हूं। तो, वह शेर हैं यूं कि-
गश खा के दाग यार के कदमों में जा गिरा
बेहोश ने भी काम किया होशियार का।
मतलब ये कि जिन्‍दगी में हम किस तरफ मुखातिब हैं, यह बड़े काम की चीज है.. कुछ फुटकर फुटकर बहुत सारी बातें हैं.. जो अपनेआप से लगातार होती रहती हैं.. उन पलों को जब भी....जहां भी मौका लगा.. आपके साथ शेयर करने की ख्‍वाहिश दिल में आयी.. जिसका परिणाम ये ब्‍लाग है। सोच रहा हूं... पहली दस्‍तक पर कुछ ज्‍यादा ही बोल गया। अगर आप इस ब्‍लाग को पढ़ रहे हैं.. तो किसी भी किस्‍म की हिदायत करें, हमें कुबूल ही नहीं होगा, सच कहूं तो अपरिमित खुशी होगी। यहां जो भी बात हो... बेलौस हो..यही गुजारिश है।