दोस्तों, जिन्दगी एक पहेली है। तमाम क्षणों में हम-आप सिर्फ अकेले में खुद से कुछ बातें करते हैं, कुछ सवाल-जवाब उभरते हैं... आप सबके उन क्षणों को कैद कर आपके सामने पहुंचाने का एक कोशिश है यह ब्लाग... आप खुद भी इस शून्यालाप में अपने लोगों की प्रतिक्रियायें प्राप्त कर सकते हैं.. इसके लिए हमें ई-मेल से प्रविष्टियां भेजिए.. हम उन्हें हूबहू छाप कर खुश होंगे.. फिर देरी क्यों छेडिए कोई तरंग.. आपका नाम हम तभी छापेंगे..जब आप चाहेंगे।
Tuesday, March 4, 2008
बमुश्किल तमाम
दोस्तों, अब इस ब्लाग को लेकर क्या कहूं... बस यूं ही दिल में आया शुरू कर दिया। फिर नाम रखना था... सो रख दिया शून्यालाप। सोचा है, इस ब्लाग पर मेरे अपने खुद के साथ की गयी बातचीत बस पोस्ट होती जायेगी। इसमें कोई बनावट या बुनावट नहीं। सोचा तो यह है कि ब्लाग पर मैं कुछ भी लिखूंगा.. थोड़ा या ज्यादा.. जैसा जो दिल आयेगा.. बस लिखता जाउंगा। अक्सर हमलोग क्या होता कि अपने आपसे अकेले में बात करते हैं, जहां किसी और पहरा नहीं होता। और, इस बातचीत में मन की अनेक संकरी गलियों से गुजरते हुए हम कभी उस जगह पर खुद को अकेले खड़ा पाते हैं... जहां सारी कायनात हमसे मुखातिब होती है। कभी खुद को लेकर हम वहम के भी शिकार होते हैं.. तो कभी हमारे भीतर रोशनी आंखे मलती हुए प्रतीत होती है। यह जिन्दगी भी क्या है एक अंधेरी सुरंग है.. जहां हम एक दूसरे को टटोलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कुछ के कदम थोड़ा सधे हुए और कुछ लड़खड़ाते हुए... इस बात पर 'दाग साहब' का एक शेर याद आया- है तो सस्ता सा..मगर शायद आपको पसन्द ही आ जाये। वैसे मैं खुद इस शेर को बहुत मुफीद मानता हूं। तो, वह शेर हैं यूं कि-
गश खा के दाग यार के कदमों में जा गिरा
बेहोश ने भी काम किया होशियार का।
मतलब ये कि जिन्दगी में हम किस तरफ मुखातिब हैं, यह बड़े काम की चीज है.. कुछ फुटकर फुटकर बहुत सारी बातें हैं.. जो अपनेआप से लगातार होती रहती हैं.. उन पलों को जब भी....जहां भी मौका लगा.. आपके साथ शेयर करने की ख्वाहिश दिल में आयी.. जिसका परिणाम ये ब्लाग है। सोच रहा हूं... पहली दस्तक पर कुछ ज्यादा ही बोल गया। अगर आप इस ब्लाग को पढ़ रहे हैं.. तो किसी भी किस्म की हिदायत करें, हमें कुबूल ही नहीं होगा, सच कहूं तो अपरिमित खुशी होगी। यहां जो भी बात हो... बेलौस हो..यही गुजारिश है।

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment