दोस्तों, जिन्दगी एक पहेली है। तमाम क्षणों में हम-आप सिर्फ अकेले में खुद से कुछ बातें करते हैं, कुछ सवाल-जवाब उभरते हैं... आप सबके उन क्षणों को कैद कर आपके सामने पहुंचाने का एक कोशिश है यह ब्लाग... आप खुद भी इस शून्यालाप में अपने लोगों की प्रतिक्रियायें प्राप्त कर सकते हैं.. इसके लिए हमें ई-मेल से प्रविष्टियां भेजिए.. हम उन्हें हूबहू छाप कर खुश होंगे.. फिर देरी क्यों छेडिए कोई तरंग.. आपका नाम हम तभी छापेंगे..जब आप चाहेंगे।
Tuesday, March 4, 2008
खुदा के लिए
दोस्तों, इस दुनिया में कितना कुछ खुदा के लिए हो रहा है। अब मैं, यह सोचने के लिए मजबूर हो रहा हूं कि आदमी खुद के लिए आखिर क्यों चिन्तित नहीं होता। अब, देखिए... आज सुबह ही बात हो रही थी एक महिला से। कही कुल्लू मनाली का कोई आर्गनाइजेशन अनाथ बच्चों के लिए कुछ काम कर रहा है। मुझसे कहा उन्होंने कि एक अच्छा काम है.. आप भी उस आर्गनाइजेशन से जुड़ जाइये। अब एक तो पता नहीं क्यों आर्गनाइजेशन के नाम से मुझे चिढ़ क्यों है। दूसरे.. कह दूं क्या.. मुझसे यह पुण्य-वुण्य अच्छा नहीं लगता। आखिर ये भी तो बांधता ही है। खुद की खबर ही नहीं...दुनिया का ठेका लिये पड़े हैं... और एक पते की बात आपसे कहूं ऐसे ही पुण्यकामी लोगों ने समाज को बहुत आहत भी किया है। फिलहाल, बात करने को तो मैं उन सज्जन से बात करूंगा...तब किसी नजरिए पर पहुंचूंगा...अब अभी जो दिल में है, आपसे कह दे रहा हूं। जब 'उसी' का जहूर हर जगह रौशन है..तो टोली बनाकर पुण्य करने की क्या जरूरत है। राजा नृग पुण्य के चक्कर में पड़े..गिरगिट नहीं बनना पड़ा क्या। और दोस्तों, कहीं ऐसा तो नहीं.. कि आप आज किसी को भीख दें... कल को आपको भीख मांगने का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रकृति उपलब्ध कराये। देखिए, परमात्मा की करुणा सर्वत्र व्याप्त है। वह हर व्यक्ति के हृदय में बैठकर उसकी आंखों से आपको झांक रहा है। 'आपको' भी कहा तो गलत कहा. खुद अपने आप को झांक रहा है.. और जो भी फिलवक्त मुनासिब है.. सब उसकी पकड़ में है। इसलिए बाहर से कृत्रिम रूप से कोई भी उपक्रम आपको प्रकृति से मिलने वाला छलावा हो सकता है। आखिर आपका सतोगुण भी तो कम छलिया नहीं है। आज घर से आफिस के लिए टेम्पो पर सवार हुआ तो एक घटना घटी.. मगर फिर कभी याद आया तो जिक्र करूंगा। अभी देर हो रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment